बांके बिहारी मंदिर के पास गिरा मकान का छज्जा, 8 श्रद्धालु हुए घायल
वृंदावन में मंगलवार शाम गली नंबर 5 में एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा जिसके चलते 8 श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल के वीडियो में मलबा और पूजा का सामान दिखाई दिया।
read more at News18 हिंदी


