बैंक को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स रहे लाल, हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार
शेयर बाज़ार गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 150-अंक टूटकर 73,832 पर जबकि निफ्टी 53 अंक गिरकर 23,161 पर बंद हुआ। बैंक को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स आज नुकसान में रहे। वहीं, सेंसेक्स में सूचीबद्ध 21 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं जिसमें करीब 2.7% की सबसे बड़ी गिरावट के साथ इन्फोसिस टॉप लूज़र रही।
read more at BSE


