Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बैंक की पासबुक प्रिंटिंग मशीन को हरियाणा में एटीएम समझकर उखाड़ ले गए चोर

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 31 December, 2024
हरियाणा के रेवाड़ी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में हाल ही में चोरी हुई। हालांकि, ग्रिल काटकर बैंक के अंदर घुसे चोर स्ट्रॉन्ग रूम तोड़ने में नाकाम रहे थे। इसके बाद चोरों ने बैंक में मौजूद बैटरी, डीवीआर और अन्य सामान चुरा लिए और साथ में पासबुक मशीन को एटीएम समझकर उखाड़ ले गए।