Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बैंक लॉकर से चोरी हो जाए गहने तो क्‍या बैंक होगा ज़िम्मेदार और करेगा नुकसान की पूरी भरपाई?

short by Aakanksha / on Wednesday, 4 June, 2025
आरबीआई के नियमों के मुताबिक, बैंक की लापरवाही या सुरक्षा में चूक से लॉकर में रखे सामान को नुकसान होता है तो बैंक को नुकसान का मुआवज़ा देना होगा। हालांकि, बाढ़ या भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से लॉकर में रखी वस्‍तुएं नष्‍ट हो जाती हैं तो बैंक ज़िम्मेदार नहीं होगा और ग्राहक को हुए नुकसान की कोई भरपाई नहीं करेगा।