बैंककर्मियों ने CRED के खाते से निकाले ₹12 करोड़, बदल दी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
कर्नाटक पुलिस ने ड्रीमप्लग पेटेक सॉल्यूशंस (क्रेड) के अकाउंट से ₹12 करोड़ निकालने के आरोप में ऐक्सिस बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर समेत 4 बैंककर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कंपनी का डेटा, जाली सीआईबी फॉर्म, डुप्लिकेट हस्ताक्षर व मुहर की मदद से मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी बदल दी और गुजरात व राजस्थान में 17 खातों में रुपए भेजे।
read more at हिन्दुस्तान


