बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले अभ्यास के दौरान चोटिल हुए बाबर आजम
बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले नेट्स में अभ्यास के दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज़ बाबर आजम चोटिल हो गए हैं। नेट्स में अभ्यास के दौरान तेज़ गेंदबाज़ खुर्रम शहज़ाद की गेंद बाबर के ग्रोइन में लगी जिसके बाद वह तकलीफ में दिखे। बांग्लादेश व पाकिस्तान के बीच सीरीज़ का पहला मुकाबला 21 अगस्त से खेला जाएगा।
read more at इंडिया टीवी


