बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के मामले में किया गया बरी
बांग्लादेश उच्च न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के एक मामले में बरी कर दिया है। इस मामले में निचली अदालत ने उन्हें 7-साल के कारावास की सज़ा सुनाई थी। गौरतलब है, जिया मार्च 1991 से मार्च 1996 तक और जून 2001 से अक्टूबर 2006 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रही थीं।
read more at इंडिया टीवी


