Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बांग्लादेश के साथ तीस्ता जल बंटवारा होने पर उत्तर बंगाल को नहीं मिलेगा पेयजल: ममता

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 9 July, 2024
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर राज्य को सूचना दिए बिना बांग्लादेश के साथ फरक्का जल बंटवारा संधि के नवीनीकरण को लेकर बातचीत करने का आरोप लगाया है। तीस्ता नदी के पानी के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा, "अगर फरक्का जल बंटवारा संधि होती है तो उत्तर बंगाल में किसी को पीने का पानी नहीं मिलेगा।"