बांग्लादेश ने जन सुरक्षा को लेकर जमात-ए-इस्लामी व इस्लामी छात्र शिबिर को किया बैन
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र आतंकवाद रोधी कानून के तहत जमात-ए-इस्लामी संगठन और इसकी छात्र शाखा इस्लामी छात्र शिबिर पर गुरुवार को प्रतिबंध लगा दिया। कोटा प्रणाली के खिलाफ बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बाद यह फैसला लिया गया है। आरोप है कि जमात-ए-इस्लामी की देश में हिंसा भड़काने में मुख्य भूमिका थी।
read more at इंडिया टीवी


