बांग्लादेश ने ट्रंप से 3 महीने तक रेसीप्रोकल टैरिफ टालने का किया आग्रह, लिखा पत्र
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से 3 महीने के लिए आयात पर 37% रेसीप्रोकल टैरिफ को टालने का अनुरोध किया है। उन्होंने एक पत्र में लिखा कि दक्षिण एशियाई देशों में अमेरिकी निर्यात पर बांग्लादेश का टैरिफ सबसे कम है। उन्होंने ट्रंप के व्यापार एजेंडे को समर्थन देने का संकल्प लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


