Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बांग्लादेश पर लगा नेपाल के खिलाफ डीआरएस को लेकर चीटिंग करने का आरोप

short by रघुवर झा / on Monday, 17 June, 2024
बांग्लादेश पर टी20 विश्व कप-2024 में नेपाल के खिलाफ मैच में डीआरएस को लेकर चीटिंग करने का आरोप लगा है। दरअसल, बांग्लादेश की पारी के 14वें ओवर के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर द्वारा तंज़ीम हसन साकिब को एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने के बाद नॉन-स्ट्राइकर जकर अली डीआरएस के लिए डगआउट से सलाह लेते दिखे। डीआरएस में साकिब को नॉट-आउट दिया गया।