बांग्लादेश बन जाएगा पाकिस्तान का 'बड़ा भाई': बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन पर गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'भारत टेक्स-2025' को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कहा, "बांग्लादेश की बागडोर ऐसे लोगों के पास चली गई है जो इसे पाकिस्तान का 'बड़ा भाई' बना देंगे।" उन्होंने कहा, "अगर बांग्लादेश पाकिस्तान जैसा हो जाएगा तो निवेशक वहां जाने से पहले सोचेंगे।" उन्होंने कहा, "भारतीय वस्त्र उद्योग को बांग्लादेश या वियतनाम से कोई चुनौती नहीं है।"
read more at भाषा


