बांग्लादेश में नए सेवा कानून के विरोध में कर्मचारियों ने सचिवालय के मेन गेट पर जड़ा ताला
बांग्लादेश में नए सेवा कानून के खिलाफ विरोध तेज़ करते हुए सोमवार को सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों ने राजधानी ढाका स्थित सचिवालय के मुख्य द्वार पर कुछ देर के लिए ताला जड़ दिया। सचिवालय में मंत्रालय और कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थित हैं। सरकारी कर्मचारियों ने अध्यादेश को रद्द किए जाने तक प्रदर्शन जारी रखने की धमकी दी है।
read more at भाषा


