बांग्लादेश में फिर हिंसा भड़की, बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के घर में लगाई गई आग
बांग्लादेश के कई शहरों में बुधवार देर रात फिर हिंसा भड़क गई और प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक 'बंगबंधु' शेख मुजीबुर्रहमान के ढाका स्थित आवास पर धावा बोलकर उसमें आग लगा दी। यह हिंसक प्रदर्शन कथित तौर पर शेख हसीना द्वारा अपने समर्थकों को ऑनलाइन भाषण दिए जाने के खिलाफ हुआ।
read more at Times Now नवभारत


