बांग्लादेश में मंदिर में हिंदुओं से मिले अंतरिम सरकार के प्रमुख, कहा- सभी एक हैं
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा की खबरों के बीच अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस मंगलवार को ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने हिंदुओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "हम सभी एक हैं...हमारे अधिकार एक हैं। अपने बीच कोई फर्क न करें। हमें मौका दें अगर आप निराश हों तो आपके पास हमारी आलोचना करने का हक है।"
read more at हिन्दुस्तान


