Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बांग्लादेश में विनाशकारी बाढ़ व भूस्खलन से 54 लोगों की हुई मौत, 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित

short by Priyanka Verma / on Tuesday, 14 July, 2026
बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से कम-से-कम 54 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्रालय के अनुसार, बाढ़-भूस्खलन से 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और खगराछारी, रंगमती, बंदरबन, कॉक्सबाज़ार, चटग्राम, मौलवीबाज़ार और हबीगंज ज़िले बाढ़ से प्रभावित हैं।
read more at Financial Express