बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों के खिलाफ US में निकाला गया विरोध मार्च
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों के विरोध में अमेरिका में भारतीय अमेरिकी लोगों ने वाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) से लेकर यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी प्रशासन से हिंदुओं की सुरक्षा के लिए बांग्लादेश से ज़रूरी कदम उठाने और हमलों के ज़िम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
read more at भाषा


