बांग्लादेश में हिंसा को देखते हुए मेघालय बॉर्डर पर लगाया गया नाइट कर्फ्यू
बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन व राजनीतिक भूचाल के बाद बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करने वाले मेघालय ने बांग्लादेश सीमा पर रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। 444 किलोमीटर से अधिक की सीमा पर अगली सूचना तक रोज़ाना शाम 6 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। हिंसक प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है।
read more at इंडिया टीवी


