बेंगलुरु के कोर्ट ने ऐक्टर दर्शन को जेल में घर का खाना देने से जुड़ी याचिका की खारिज
बेंगलुरु (कर्नाटक) के एक कोर्ट ने एस रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में जेल में बंद कन्नड़ ऐक्टर दर्शन की जेल में घर का खाना उपलब्ध करवाने से जुड़ी याचिका खारिज कर दी है। दर्शन ने याचिका में हाउस हेल्प, कपड़े, बिस्तर और किताबें उपलब्ध करवाने की भी मांग की थी जिन्हें कोर्ट ने उपलब्ध करवाने से मना कर दिया।
read more at ABP न्यूज़


