Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेंगलुरु जेल में आतंकी को मिल रही VIP सुविधा; वीडियो सामने आने के बाद दिए गए जांच के आदेश

short by ऋषि राज / on Sunday, 9 November 2025
बेंगलुरु की परप्पना अग्रहार जेल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आईएसआईएस से जुड़े आतंकी और सीरियल अपराधी अपने सेल में मोबाइल और टीवी जैसी वीआईपी सुविधाओं का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आते ही आंतरिक जांच के आदेश दिए गए। इससे पहले इसी जेल में एक कुख्यात अपराधी के जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल हुआ था।