बेंगलुरु भगदड़ पर मीडिया से बातचीत करने के दौरान रोते दिखे कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु (कर्नाटक) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ पर मीडिया से बातचीत करने के दौरान रोते दिखे जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, "हमें प्रशासनिक सबक सीखना चाहिए, विपक्ष को लाशों पर राजनीति करने दें।" हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
read more at 'X'


