बेंगलुरु में ₹9 करोड़ की लेम्बोर्गिनी में लगी आग, धू-धूकर जलती कार का वीडियो हुआ वायरल
बेंगलुरु में शनिवार को लग्ज़री स्पोर्ट्स कार लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर में आग लग गई। यह गाड़ी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की बताई जा रही है जिसकी कीमत करीब ₹9 करोड़ है। एक वीडियो में सुपरकार धू-धूकर जलती हुई दिखाई दे रही है जबकि लोग आग पर काबू पाने के लिए पानी, रेत और अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।
read more at Republic


