बेंगलुरु में उत्सव के दौरान भीड़ पर गिरा 100 फीट ऊंचा रथ, 1 की मौत व कई घायल
अनेकल (बेंगलुरु) में शनिवार शाम ग्रामीण उत्सव के दौरान 100 फीट ऊंचा रथ गिरने से कई लोग घायल हो गए। ग्रामीण एसपी ने अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें 100 फीट ऊंचा रथ अचानक डगमगाकर भीड़ के ऊपर गिरता नज़र आ रहा है।
read more at इंडिया टीवी


