Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेंगलुरु में बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर महिला से छीनी चेन, हमले में कटी 2 उंगलियां

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 18 October 2025
बेंगलुरु में बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर एक महिला से सोने की चेन छीन ली और विरोध करने पर हमला किया जिसमें महिला की 2 उंगलियां कट गईं। यह घटना 13 सितंबर की रात की है जब 2 महिलाएं गणेश उत्सव के ऑर्केस्ट्रा से लौट रही थीं तभी बदमाशों ने उनसे चेन छीनी। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया है।