बेंगलुरु में श्मशान घाट नहीं होने के कारण सड़क किनारे किया गया अंतिम संस्कार
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, बेंगलुरु के एक गांव में श्मशान घाट नहीं होने के कारण एक 65 वर्षीय बुज़ुर्ग का सड़क किनारे अंतिम संस्कार किया गया है। एक स्थानीय के मुताबिक, तहसीलदार, डिप्टी कमिश्नर और निर्वाचित प्रतिनिधियों सहित स्थानीय अधिकारियों से कई अपील के बावजूद अंतिम संस्कार के लिए जगह उपलब्ध करवाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
read more at Hindustan Times


