बेंगलुरु मेट्रो में घुसकर भीख मांगते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, भड़के यूज़र्स
बेंगलुरु (कर्नाटक) मेट्रो में घुसकर एक विकलांग शख्स द्वारा यात्रियों से भीख मांगे जाने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। यूज़र्स वीडियो देख भड़क गए और शख्स पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे जिसके बाद मेट्रो के अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही है। वीडियो में भीख मांग रहा शख्स सफेद 'टोपी' लगाए दिख रहा है।
read more at इंडिया टीवी


