UP में 'दुर्गा रूप' में दिखीं मायावती, बरगद के पेड़ पर टंगी बसपा सुप्रीमो की होर्डिंग
बांदा (यूपी) में बरगद के पेड़ पर लगी एक होर्डिंग में बसपा सुप्रीमो मायावती को दुर्गा के बहु-भुज स्वरूप में दिखाया गया है। इस होर्डिंग में 2027 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गई है। इसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। कुछ दिन पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण का रूप बताकर होर्डिंग्स लगाई गई थीं।
read more at Livehindustan


