उमरिया (एमपी) के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से घायल अवस्था में लाए गए बाघ 'छोटा भीम' की रविवार को भोपाल के मध्य प्रदेश पशु बचाव एवं पुनर्वास केंद्र में मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, बाघ को 30 नवंबर को उपचार के लिए लाया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत 'कंजेस्टिव हार्ट फेलियर' के कारण हुई।