बीआर चोपड़ा ने मुझे दी थी इंडस्ट्री से बाहर फेंकने की धमकी: अमोल पालेकर
अभिनेता अमोल पालेकर ने फिल्म 'अग्नि परीक्षा' के बकाया भुगतान को लेकर दिवंगत फिल्ममेकर बीआर चोपड़ा के साथ अपनी कानूनी लड़ाई को याद करते हुए कहा है कि चोपड़ा ने उन्हें इंडस्ट्री से बाहर फेंकने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि वह बाद में केस जीत गए और उन्हें बकाया रकम का 5 गुना मिला।


