बाइक में साइकल के पैडल व चेन लगाकर उसे चलाता दिखा युवक; लोग बोले- देसी टार्ज़न
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक अपनी पुरानी बाइक में साइकल के पैडल और चेन लगाकर उसे सड़क पर चलाता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिस पर एक यूज़र ने लिखा, "पेट्रोल महंगा होने का नतीजा।" वहीं, एक अन्य यूज़र ने लिखा, "देसी टार्ज़न।"
read more at लेटेस्टली


