Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेकाबू भीड़ से रश्मिका मंदणा को बचाती दिखीं कृति सेनन, लोग बोले- ऐसी होती है बड़ी बहन

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 14 June, 2026
'कॉकटेल 2' के प्रमोशनल इवेंट के बाद का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अभिनेत्री कृति सेनन बेकाबू भीड़ से अभिनेत्री रश्मिका मंदणा को बचाती दिख रही हैं। अभिनेता शाहिद कपूर गार्ड्स के साथ आगे निकलते दिखे जबकि कृति शील्ड बनकर रश्मिका को कवर करती दिखीं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने कृति की तारीफ कर कहा, "बड़ी बहन ऐसी होती है।"