Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बॉक्सर स्वीटी ने पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप; कहा- फॉर्च्यूनर व ₹1 करोड़ मांगे

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 26 February, 2025
वर्ल्ड चैंपियन रह चुकीं हरियाणा की बॉक्सर और अर्जुन अवॉर्डी स्वीटी बूरा ने पति व भारतीय कबड्‌डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्‌डा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत पुलिस से की है। स्वीटी के मुताबिक, हाल ही में उनसे फॉर्च्यूनर गाड़ी व ₹1 करोड़ मांगे गए। बकौल रिपोर्ट्स, स्वीटी ने तलाक के लिए अर्ज़ी दाखिल की है।