Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बंगाल में 12 साल की लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या, लोगों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

short by सलीम / on Sunday, 5 July, 2026
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में एक 12 साल की लड़की की कथित तौर पर गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई है। लड़की का शव एक तालाब से बरामद किया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।