बंगाल में दुर्गा आंगन की जमीन पर बनेगा तिरुपति बालाजी मंदिर? अंबानी परिवार खरीदेगा 17 एकड़ जमीन
पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन में 17 एकड़ जमीन पर तिरुपति बालाजी मंदिर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक, अंबानी परिवार जमीन खरीदकर मंदिर का निर्माण कराएगा। उन्होंने शर्त रखी है कि मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को मुफ्त प्रसाद दिया जाए। इसी जमीन पर दिसंबर 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा आंगन की आधारशिला रखी थी।
read more at Timesnowhindi


