बंगाल में डॉक्टर की क्लिनिक के गेट पर लगे तिरंगा के पास लिखा है- प्रणाम कर आएं बांग्लादेशी
सिलिगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में डॉक्टर की एक क्लिनिक के मेन गेट पर तिरंगा लगाया गया है जिसके पास बांग्ला में एक संदेश लिखा गया है। संदेश में लिखा है, "सभी लोग, खास तौर पर बांग्लादेशी मरीज़, चैंबर में प्रवेश करने से पहले झंडे को प्रणाम करें।" गौरतलब है, बांग्लादेश में यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने तिरंगे का अपमान किया था।


