बंगाल में पार्टी की बढ़त का जश्न मनाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांटी 'झालमुड़ी'
कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की बढ़त का जश्न मनाने के लिए 'झालमुड़ी' बांटी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी ने राज्य में बहुमत का 148 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है और 193 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झालमुड़ी खाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
read more at R.भारत


