बेचने से पहले प्याज़ को नाले के पानी से निकालता दिखा दुकानदार, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक सब्ज़ी विक्रेता नाले के पानी से प्याज़ निकालकर क्रेट में रखता दिख रहा है। वीडियो बना रहे शख्स के आपत्ति जताने पर दुकानदार ने कहा, "वीडियो बनाने के लिए कितने लाख मिल रहे हैं?" यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन वीडियो देखकर लोग चिंता जता रहे हैं।
read more at News18 हिंदी


