Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाज़ार में गिरावट के बावजूद 6.53% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ एचपी टेलीकॉम का आईपीओ

short by श्वेता यादव / on Friday, 28 February, 2025
बाज़ार में गिरावट के बावजूद एचपी टेलीकॉम का आईपीओ गुरुवार को एनएसई एसएमई पर 6.53% प्रीमियम पर ₹115.05 पर लिस्ट हुआ जो ₹108 पर जारी हुए थे। हालांकि, इसके बाद शेयरों में गिरावट आई और यह ₹111.05 पर आ गया। कंपनी की आईपीओ के ज़रिए ₹34.23 करोड़ जुटाने की योजना है जिसका इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की ज़रूरतों में किया जाएगा।