बीजेपी के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने राजनीति में सक्रिय भूमिका न मिलने के बाद सरकारी स्कूल में शिक्षक की नौकरी दोबारा शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल से पार्टी में कोई खास ज़िम्मेदारी नहीं थी। रेबती ने कहा कि यह नौकरी उन्हें स्थिरता देगी और सेवानिवृत्ति के बाद करीब ₹50,000 मासिक पेंशन भी सुनिश्चित करेगी।