बीजेपी ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख का एलान
बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख का एलान किया है। पार्टी ने बताया है कि निर्वाचन की प्रक्रिया 19 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगी। 19 जनवरी को नामांकन दाखिल किया जाएगा और उसी दिन उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 20 जनवरी को वोटिंग होगी और चुने गए बीजेपी अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा होगी।
read more at हिन्दुस्तान


