Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी ने नांदेड़ लोकसभा उप-चुनाव के लिए संतुक मारोतराव हंबार्डे को बनाया उम्मीदवार

short by मनीष झा / on Monday, 28 October, 2024
महाराष्ट्र में नांदेड़ लोकसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए बीजेपी ने संतुक मारोतराव हंबार्डे को अपना प्रत्याशी बनाया है। दरअसल, नांदेड़ सीट से कांग्रेस के सांसद वसंतराव बलवंत राव चव्हाण का निधन हो गया था जिसके चलते यह सीट खाली हो गई थी। वसंतराव ने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के प्रतापराव गोविंदराव चिखलीकर को हराया था।
read more at 'X'