बीजेपी नेता बोले, 'लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है'; कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
बीजेपी नेता व एमपी के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने एक कार्यक्रम में कहा कि लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है। उन्होंने कहा, "लेने की बजाए देने का मानस बनाएं...दावे से कहता हूं आप सुखी होंगे।" इस पर एमपी कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने कहा, "बीजेपी का अहंकार अब जनता को भिखारी कह रहा है!"
read more at News18 हिंदी


