बिजली के खंभे पर चढ़ा कर्नाटक का युवक, मां के कहने पर उतर रहा था तभी करंट लगने से हो गई मौत
कर्नाटक के चामराजनगर में मंगलवार को 25-वर्षीय युवक की हाई-टेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ने के कारण करंट लगने से मौत हो गई। युवक को खंभे पर चढ़ते देखकर लोगों और उसकी मां ने उसे उतरने को कहा। जब युवक उतरने की कोशिश कर रहा था, तब उसका हाथ बिजली के तार से छू गया और उसकी मौत हो गई।
read more at इंडिया टीवी


