Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिजली चोरी के दोषी को बॉम्बे HC ने दी हज यात्रा की इजाज़त; कहा- यह उसके लिए ज़रूरी है

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 13 March 2025
बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने बिजली चोरी के दोषी मुस्लिम शख्स को सशर्त हज यात्रा करने की इजाज़त दी है। कोर्ट ने दोषी के आवेदन को मंज़ूर करते हुए कहा कि उसकी अपील 2016 से लंबित है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता का तर्क माना कि यह उसके धर्म में ज़रूरी है और उसे अप्रैल-सितंबर 2025 तक यात्रा की इजाज़त दी।