सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के चंडीगढ़ बिजली दर विरोध प्रदर्शन मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज केस रद्द कर दिया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रहेगा या नहीं।