बेटे को अब तक चॉकलेट नहीं दी, इसकी जगह ड्राईफ्रूट्स व खजूर देती हूं: भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह ने देबिना बनर्जी के पॉडकास्ट में पैरेंटिंग पर बात करते हुए बताया कि उनका बेटा गोला अब 2.5 साल का हो गया है लेकिन उन्होंने उसे अबतक चॉकलेट व जंकफूड से दूर रखा है। उन्होंने कहा, "बेटे को चॉकलेट का मतलब ड्राईफ्रूट्स पता है...उसे ड्राईफ्रूट्स, खजूर व गुड़ देती हूं। हमेशा घर का खाना खिलाती हूं।"
read more at ABP न्यूूज़


