Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेटे का जन्मदिन मनाने घर लौट रहे CISF जवान की सड़क हादसे में हुई मौत

short by / on Sunday, 23 August, 2026
बक्सर के डुमरांव-बिक्रमगंज NH-120 पर कोरान सराय के पास बालू लदे 18 चक्का ट्रेलर की चपेट में आने से CISF जवान अनिल कुमार राय (47) की मौत हो गई। वह पश्चिम-बंगाल के दुर्गापुर में तैनात थे और बेटे का जन्मदिन मनाने छुट्टी लेकर बलिया स्थित घर लौट रहे थे। ओवरटेक के दौरान हादसा हुआ। चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया।
read more at News Hindi