बेटी की शादी के बाद लगातार 10 दिनों तक रोया था: अनुराग कश्यप
फिल्ममेकर व ऐक्टर अनुराग कश्यप ने बताया है कि अपनी बेटी आलिया की शादी के बाद वह लगातार 10 दिनों तक रोते रहे थे। उन्होंने कहा, "पता नहीं क्यों मैं किसी के भी सामने रो रहा था।" उन्होंने बताया कि उन्हें बेटी की शादी के समय वैसा ही महसूस हो रहा था जैसा उसके जन्म के समय महसूस हुआ था।


