बोटॉक्स गलत जगह पर इंजेक्ट होने से एक साल तक मेरा चेहरा लकवाग्रस्त रहा: छवि मित्तल
ऐक्ट्रेस छवि मित्तल ने वेनेरोलॉजिस्ट डॉ. अग्नि कुमार बोस के पॉडकास्ट में बताया है कि बोटॉक्स करवाते समय थोड़ी सी हरकत की वजह से बोटॉक्स गलत जगह पर इंजेक्ट हो गया था। उन्होंने कहा, "इस वजह से एक साल से ज़्यादा समय तक मेरा चेहरा लकवाग्रस्त रहा। एक ऐक्टर के तौर पर यह मेरे लिए बहुत मुश्किल दौर था।"


