बाढ़ प्रभावित लोगों को बिहार में रुपए बांटते नज़र आए सांसद पप्पू यादव
पूर्णिया (बिहार) से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह पूर्णिया के बाढ़ प्रभावित लोगों को ₹500-500 बांटते नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान पप्पू यादव ने करीब ₹2 लाख का वितरण किया। साथ ही पप्पू यादव ने 500 घरों में राहत सामग्री पहुंचाने की बात कही है।
read more at हिन्दुस्तान


